राजस्थान में सूर्य का सितम : कोटा 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म, अस्पतालों में बेड रिजर्व; पर्यटकों ने बनाई दूरी
राजस्थान में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। गर्मी के बढ़ते खतरे को देखते हुए कोटा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों के इलाज के लिए 200 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड रिजर्व किया गया है, जिसमें से 50 बेड का 'लू तापघात वार्डÓ तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है। भीषण गर्मी का सीधा असर राज्य के पर्यटन पर पड़ा है। लेकसिटी उदयपुर और धर्मनगरी अजमेर में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

No comments