Breaking News

राजस्थान में आईपीएल टिकटों के नाम पर साइबर फ्रॉड


राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से आईपीएल टिकटों के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। वर्तमान में आईपीएल -2026 सीजन के दौरान टिकटों की भारी मांग का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्र्स क्रिकेट प्रेमियों को अपना शिकार बना रहे हैं। एसपी शान्तनु कुमार सिंह ने आमजन को सचेत करते हुए बताया कि क्रिमिनल्र्स नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं।
इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर वीआईपी पैसेज या कन्फम्र्ड टिकट के नाम पर फर्जी विज्ञापन चलाए जाते हैं। भुगतान के बाद क्रिमिनल्र्स वॉट्सऐप पर फेक क्यूआर कोड या ई-टिकट भेजते हैं, जो वास्तव में स्टेडियम के गेट पर स्कैन नहीं होते।

No comments