सुरक्षा एजेंसियां करेगी रिफाइनरी हादसे की जांच:पीएम का दौरा स्थगित होने के बाद क्रेन से हटा रहे डोम
राजस्थान की पहली रिफाइनरी का लोकार्पण मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले वाले थे। लेकिन इससे 20 घंटे पहले रिफाइनरी जिस क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट यूनिट का लोकार्पण करने वाला थे और उसी में आग लग गई।
इधर, रिफाइनरी में इस हादसे के बाद मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियां जांच के लिए पहुंची। ये एजेंसी हादसे के कारणों का पता लगाएगी। वहीं इस हादसे के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित हो गया था। इसके बाद वहां लगे डोम को क्रेन से हटाया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही इन डोम और बाकी सामानों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

No comments