Breaking News

झोपड़ी में सो रहे डेढ़ महीने के मासूम को उठाकर ले गया आवारा कुत्ता


राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेसरा गांव में आज शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया पेश आया है. यहाँ एक आवारा कुत्ता घर के अंदर सो रहे महज डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया. इस हमले में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे लहूलुहान हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम बच्चे के इलाज में जुटी हुई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

No comments