अब बच्चों की अंग्रेजी 'बोलेगी' 4 मई से शुरू होगा पठन प्रवाह आकलन
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी सिर्फ पढ़ाई नहीं जाएगी, बल्कि बच्चों की बोलने और पढऩे की क्षमता को भी परखा जाएगा। कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी मौखिक पठन प्रवाह कार्यक्रम 4 से 7 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत विद्यार्थियों की रीडिंग स्किल का आकलन शाला दर्पण शिक्षक ऐप के ओआरएफ मॉड्यूल के माध्यम से किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीनस्थ शिक्षकों को इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि विषय शिक्षक मैपिंग 1 मई तक हर हाल में पूरी करनी होगी।

No comments