Breaking News

आग उगल रहा सूरज: 42 डिग्री के टॉर्चर के बीच सड़कों पर उतरीं 'एंटी स्मॉग गन'


गुलाबी नगरी जयपुर में इन दिनों भीषण गर्मी की तपिश से झुलस रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। इस बीच, नगर निगम और प्रशासन ने राहत देने के लिए एक अनोखा मोर्चा संभाला है।
शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार अजमेरी गेट पर आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भीषण गर्मी से जूझते राहगीरों को राहत देने के लिए प्रशासन ने फॉगिंग मशीनों और एंटी स्मॉग गन्स को मैदान में उतारा है। आमतौर पर इन मशीनों का इस्तेमाल मच्छर भगाने या प्रदूषण कम करने के लिए किया जाता है, लेकिन अब इनसे पानी की महीन बौछारें की जा रही हैं। 

No comments