नोहर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें नष्ट:विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा मुआवजा
नोहर क्षेत्र के कई गांवों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस संबंध में नोहर विधायक अमित चाचाण ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विधायक चाचाण ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि बडबिराना, गोरखाना, सांगठिया, सोती बड़ी, चक 14 बारानी और पिचकराई जैसे कई गांवों में गेहूं, सरसों सहित अन्य रबी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।

No comments