Breaking News

एसपी ऋचा तोमर को तीसरी बार डीजीपी डिस्क सम्मान


डीडवाना-कुचामन जिले की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर को तीसरी बार 'डीजीपी डिस्क एवं महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति पत्रÓ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान अजमेर रेंज मुख्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया। राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, रूपेन्द्र सिंह और राजेन्द्र सिंह ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। ऋचा तोमर को उनकी कार्य-दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सराहा गया है। 

No comments