Breaking News

थोक मंडी में आज टमाटर-हरी मिर्च बिके सस्ते, नींबू हुआ महंगा


जयपुर स्थित सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची, टमाटर सस्ते बिके। आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दाम 10 से 15 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 30 से 35 रुपए के बीच रहे। वहीं देसी टमाटर के दाम आज 6 से 8 रुपए के बीच रहे तो हाइब्रिड टमाटर के दाम 10 से 11 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज मंडी में हरी मटर के दामों में इजाफा देखा गया। आज नींबू भी महंगा बिका आज नींबू के दाम 110 से 120 रुपए के बीच रहे। 

No comments