Breaking News

टोंक कलेक्टर के तौर पर टीना डाबी का आज पहला दिन


2016 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी ने शनिवार को टोंक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी तीसरी पारी का आगाज कर दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत हुआ। पदभार ग्रहण करने की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि टीना डाबी ने मीडिया के माध्यम से टोंक की जनता को अपना एजेंडा साफ कर दिया। मीडिया से बातचीत में टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि उनके प्रशासन का केंद्र बिंदु 'आम आदमीÓ होगा। उन्होंने कहा कि टोंक के दूर-दराज के गांवों से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।

No comments