Breaking News

अंधड़ में टूटा पेड़, कार सवार दो जनों की मौत


पदमपुर में करणपुर मार्ग पर गांव 47 जीजी के निकट शुक्रवार रात को आये तेज अंधड़-बारिश के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक पांच वर्षीय बालिका सहित तीन जने मामूली रूप से घायल हो गये।
हवलदार संतराम ने बताया कि हादसे में गांव 10 एफएफ निवासी 50 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह व इसी गांव में रहने वाले 18 वर्षीय पवन पुत्र खेताराम नायक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिये गये हैं। 

No comments