Breaking News

कलक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण



श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से जायजा लेते हुए चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डॉ. यादव ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के काउंटरों का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की जानकारी ली।

No comments