बाइक सवार दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार
रायसिंहनगर में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी प्रियंका के निर्देशन में एसआई केदारलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोंटू पुत्र विश्वनाथ शर्मा निवासी वार्ड नंबर 04 रायसिंहनगर, 36 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र शिवराज निवासी सतजंडा को बाइक जाते हुए काबू करके 16.74 ग्राम हेरोइन बरामद की।

No comments