जिले में 22 केंद्रों पर उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा कल से
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 इस बार 5 व 6 अप्रेल को संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कुल 26 जिला मुख्यालयों व 15 उपखंडों पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पारियों में कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और व्यवस्थाओं को लेकर इन 26 जिलों के प्रशासनिक, पुलिस व शिक्षा अधिकारियों के साथ आरपीएससी और मुख्य सचिव के स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस की जा चुकी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा राज्य के 1174 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

No comments