प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी हुई तो कमेटी करेगी कार्रवाई
श्रीगंगानगर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश दिया है, जिसकी पालन में स्कूलों की जांच की जा रही है। अगर कोई निजी स्कूल संचालक या शिक्षक आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। किताब, यूनिफॉर्म, जूते-टाई आदि खरीदने का दबाव बनाने वाले स्कूलों की जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को 15 अप्रैल से पहले स्कूलों की चेकिंग करने के लिए कहा है। नियमों का उल्लंघन और पेरेंट्स पर अनावश्यक दबाव बनाने की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं। इसके लिए एक परफॉर्मा भी जारी किया है। इसमें किसी प्राइवेट स्कूल के खिलाफ कितनी शिकायतें मिली, इसकी भी जानकारी देनी होगी।
No comments