Breaking News

श्रीगंगानगर में 9 से 11 तक भव्य एजुकेशन एवं रोजगार मेला, तैयारियां जोरों पर


युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में 9, 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को अग्रवाल ट्रस्ट, हनुमानगढ़ मार्ग पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय एजुकेशन एवं रोजगार मेला 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह मेला श्रीगंगानगर का अब तक का प्रमुख एजुकेशन एवं करियर प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जिसमें हजारों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भागीदारी रहेगी।
आयोजन में क्षेत्र की प्रमुख टांटिया यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। मेले में शिक्षा, करियर काउंसलिंग, उच्च शिक्षा मार्गदर्शन तथा रोजगार के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे।

No comments