Breaking News

सूने मकान से सोना चांदी व नगदी चोरी


हनुमानगढ के फेफाना गांव में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर घर से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। घर में रहने वाला परिवार वापिस लौटा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 59 वर्षीय राजेश जाट ने रिपोर्ट दी कि मैं अपनी पत्नी लाजवंती के साथ सादुलशहर में अपने बेटे-बहू से मिलने आया था।  दो अपे्रल को वापिस अपने घर आया, तो ताले टूटे हुए थे। कमरों का सामान बिखरा हुआ था। 

No comments