सिलेंडर नहीं देने पर एजेंसी कर्मचारियों से मारपीट
श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव दलियांवाली में गैंस सिलेंडर नहीं देने से गुस्साए एक व्यक्ति ने एजेंसी के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी ट्रेक्टर-ट्रॉली से सिलेंडरों से लदी टे्रक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया। एजेंसी संचालक ने मारपीट करने वाले गैंस उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार बाबू इंडेन गैंस एजेंसी लालगढ़ जाटान के संचालक ऋषिराज गुर्जर निवासी बुधरवाली ने रिपोर्ट दी कि मेरी एजेंसी के कर्मचारी रमन मेहरा व गिरधारीलाल चक 5 बीजीएस दलियां वाली में गैंस सिलेंडरों की सप्लाई करने गये हुए थे। इसी दौरान गुरसेवक सिंह गैंस कनेक्शन की कॉपी लेकर सिलेंडर लेने आया।

No comments