मोबाइल शॉप व किरयाना स्टोर से सामान चोरी
हनुमानगढ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के सुरेशिया में स्थित मोबाइल व किरयाना स्टोर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई।
अज्ञात चोर दुकान गेट तोड़ कर मोबाइल फोन, एसेसरी व किरयाना का सामान चोरी करके ले गये। अगले दिन सुबह दुकानदार, दुकान पर पहुंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी दुकानदार सौरभ शाक्य पुत्र मुरारीलाल निवासी सतीपुरा ने रिपोर्ट दी कि वह वार्ड नम्बर 58 सुरेशिया में शॉक्य मोबी केयर व शाक्य किरयाणा स्टोर के नाम से मोबाइल व किरयाना सामान की दुकान करता है।

No comments