Breaking News

गेहूं की खरीद प्रक्रिया के बदलाव से किसान और व्यापारी दोनों नाराज


श्रीगंगानगर में भारतीय खाद्य निगम ने इस बार एमएसपी पर खरीदी जाने वाली गेहूं के उठाव को लेकर नियमों में बदलाव किया है। गेहूं बेचने के लिए किसानों की ओर से करवाए गए रजिस्ट्रेशन की वरीयताक्रम में खरीदी गई गेहूं का उठाव करवाया जाएगा। नियम में बदलाव को लेकर व्यापारी असमंजस में हैं, उनका कहना है कि नए नियम से मंडियों में व्यवस्था बिगड़ जाएगी और उठाव नहीं होगा। हालांकि अभी तक जिले में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।  गत दिवस जैतसर की धानमंडी में कुछ किसान नई गेहूं की फसल लेकर आए थे, मगर स्लॉट बुक नहीं होने की वजह से यह खरीद नहीं हो पाई है। 

No comments