Breaking News

ट्रस्ट की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ा


भरतपुर नगर निगम की टीम की ओर से आज शनिवार को रेड क्रॉस सर्किल के पास अतिक्रमण हटाया गया। यहां टीम ने 4 दुकानों और 1 गोदाम को तोड़ा। यह जमीन ट्रस्ट के नाम थी, जिस पर दुकान और गोदाम बनाकर कॉमर्शियल यूज लिया जा रहा था। 
नगर निगम के आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि रेड क्रॉस सर्किल के पास कुछ जमीन एक ट्रस्ट को दी गई थी। इसका धार्मिक तरीके से उपयोग करना था। इसमें धर्मशाला, सत्संग भवन बनाया जाए लेकिन, उस जमीन का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर हमारे पास शिकायत आई थी।

No comments