जयपुर में नलों से बह रहा जहर; एक हफ्ते में पूरी कॉलोनी बीमार
राजधानी जयपुर के सुषीलपुरा स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि नलों में साफ पानी की जगह गंदा, बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग अब नल का पानी इस्तेमाल करने से भी डरने लगे हैं।
कॉलोनी निवासी जुगल किशोर ने हालात पर नाराजगी जताते हुए बताया कि पिछले 5-6 दिनों से पूरा परिवार बीमारियों की चपेट में है। घर में एक-एक कर सभी लोग बीमार हो रहे हैं।

No comments