Breaking News

अजब चोर, गजब पुलिस: थाने में डकार गया चांदी का कंगन


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शातिर चोर को पकडऩा पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चोर ने सबूत (ब्रेसलेट) ही निगल लिया, जिसके बाद दो दिनों तक बरेली पुलिस और डॉक्टर्स की पूरी टीम चोर के पेट साफ होने का इंतजार करती रही।
सिकंदर उर्फ छोटा नाम के शातिर चोर ने अपने साथियों के साथ थाना बारादरी क्षेत्र की सम्राट अशोक नगर कॉलोनी में एक बंद घर को निशाना बनाया।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के भीतर सिकंदर को दबोच लिया। जैसे ही उसे थाने लाया गया और पूछताछ शुरू हुई, सिकंदर ने पुलिस को चकमा देने के लिए हाथ में पहना ब्रेसलेट उतारा और सबके सामने उसे मुंह में रखकर निगल गया।

No comments