Breaking News

छात्रसंघ चुनाव को लेकर फिर गरमाया माहौल:हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप


राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर लंबे समय से न्यायिक लड़ाई लड़ी जा रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उच्च न्यायालय के आदेशों को ही नजरअंदाज किया जा रहा है, तो आम छात्रों की आवाज को प्रशासन कैसे सुनेगा। 

No comments