राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों में कटौती से नाराज शिक्षक, सरकार से पुनर्विचार की मांग
राजस्थान में ग्रीष्मावकाश में कटौती के निर्णय के खिलाफ शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के नेतृत्व में जयपुर सहित विभिन्न जिलों में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान शिक्षकों ने उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्णय को वापस लेने की मांग की।
उनका तर्क है कि गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, ऐसे में अवकाश कम करना व्यावहारिक नहीं है।

No comments