महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर आज गुरुवार को कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने इस विधेयक को लेकर एक लेख में अपने विचार भी शेयर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी।

No comments