बीकानेर में आवारा कुत्तों ने 25 बकरियों को मार डाला
बीकानेर के गजनेर थाना स्थित सूरजड़ा रोही क्षेत्र में रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशु बाड़े में घुसकर 20 से 25 बकरियों को मार दिया, जबकि 6 से 7 बकरियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
सूरजड़ा रोही निवासी लिखमाराम मेघवाल के पशु बाड़े में देर रात अचानक आवारा कुत्तों का झुंड घुस आया। कुत्तों ने बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही बड़ी संख्या में बकरियों की मौत हो गई। सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचे तो मरे हुए पशुओं को देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई।

No comments