सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 200 युवाओं को ठगा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान के जालोर जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक ऐसे सनसनीखेज गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने जालसाजी की सारी हदें पार कर दीं. जालोर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश जीनगर को गिरफ्तार किया है, जिसने जयपुर नगर निगम का फर्जी अधिकारी बनकर करीब 200 युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया.
आरोपी राकेश जीनगर का काम करने का तरीका इतना शातिर था कि पढ़े-लिखे युवा भी उसके झांसे में आ गए. बता दें कि वह खुद को शहरी आजीविका केंद्र का बड़ा अधिकारी बताता था.

No comments