पेयजल संकट से निपटने के लिए जयपुर में अलर्ट! गांव-गांव में पहुंचे कलेक्टर
भीषण गर्मी को देखते हुए संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक एक्शन मोड में नजर आए. कलेक्टर ने खुद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फील्ड में जाकर हैंडपंपों की स्थिति का जायजा लिया. जिला कलक्टर ने आमेर तहसील के कुकस और खोरा मीना क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी. उन्होंने साफ निर्देश दिए कि किसी भी हालत में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट नहीं होना चाहिए और जल स्रोतों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

No comments