Breaking News

बीजेपी स्थापना दिवस पर सीएम बोले-पार्टी को अजेय बनाना है


बीजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है, इसलिए हमें जनता के बीच में रहकर काम करना है। हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाना होना चाहिए।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के करीब ढाई साल बाद बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए अलग से कक्ष तैयार किया गया है। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। इससे पहले तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे को भी कार्यालय में यही कक्ष आवंटित किया गया था।

No comments