जयपुर से दिल्ली समेत बड़े शहरों के लिए फ्लाइट किराए में भारी उछाल
जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली घरेलू उड़ानों के किराए में एकाएक भारी उछाल दर्ज किया गया है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर विमान ईंधन की कीमतों में आई अस्थिरता का सीधा असर अब राजस्थान के हवाई यात्रियों के बजट पर पड़ रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बढ़ोतरी जयपुर-दिल्ली रूट पर देखने को मिली है। जो सफर सामान्य दिनों में महज 2,500 से 3,000 रुपये में पूरा हो जाता था, उसके लिए अब यात्रियों को 11,000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

No comments