एसआई भर्ती- नशे में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को निकाला
राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर शुरू हुआ। इसके लिए सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थी एंट्री नहीं मिलने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए।
अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया।

No comments