Breaking News

भाजपा स्थापना दिवस: मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई


भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा हमेशा 'इंडिया फस्र्टÓ के सिद्धांत के साथ समाज की सेवा में अग्रणी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा, अथक समर्पण और अच्छे शासन के प्रति उत्साह की सराहना की। 
पीएम ने याद दिलाया कि कई दशकों में पार्टी के विकास में अनेकों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है, जिन्होंने त्याग, सेवा और दृढ़ संकल्प से भाजपा को मजबूत बनाया। मोदी ने कहा कि पार्टी हमेशा लोगों की भलाई को केंद्र में रखकर काम करती रही है, और यह प्रतिबद्धता केंद्र और राज्य स्तर पर दिखती है। 

No comments