पानी की समस्या को लेकर महिलाएं चढ़ीं टंकी पर
भरतपुर के बयाना कस्बे में गहराते पेयजल संकट के बीच महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। पानी की अनियमित सप्लाई से परेशान होकर महिलाएं कुंडा स्थित हुडको पानी की टंकी पर चढ़ गईं और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वार्ड पार्षद कृपा सैनी के मार्गदर्शन में किया गया।
बताया जा रहा है कि कस्बे के विभिन्न वार्डों में पिछले कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के चलते जहां पानी की मांग तेजी से बढ़ गई है, वहीं सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है।

No comments