Breaking News

बहरोड़ में एनएच-48 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार:एयरबैग खुलने से दो युवक सुरक्षित बचे


जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे संख्या 48 पर आज मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कांकर दोपा फ्लाईओवर के ऊपर डस्ट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक कार जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के आयानगर निवासी 22 वर्षीय आशीष अपने साथी 31 वर्षीय प्रदीप निवासी धौलपुर के साथ जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कांकर दोपा फ्लाईओवर पर आगे चल रही डस्ट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी। 

No comments