जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात मचा हड़कंप! आंधी ने रोकी विमानों की रफ्तार
राजधानी जयपुर में बीती रात मौसम के अचानक बदले मिजाज ने हवाई यातायात को पूरी तरह पटरी से उतार दिया. शहर में आई तेज आंधी के कारण विजीबिलटी इतनी कम हो गई कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग असंभव हो गई. इस नेचुरल व्यवधान के चलते तीन उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर मोडऩा पड़ा, जबकि कई अन्य विमान घंटों तक आसमान में चक्कर काटते रहे.
रात के समय आई आंधी के कारण पायलटों को रनवे देखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके परिणामस्वरूप तीन प्रमुख उड़ानों को डायवर्ट किया।

No comments