चौमूं में हाईवे पर चलते ट्रेलर में आग
जयपुर ग्रामीण के चौमूं क्षेत्र में देर रात हाईवे पर एक चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेज थी कि ट्रेलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. घटना हाड़ौता के पास हुई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

No comments