भीलवाड़ा में आग लगने से 2 दुकान जलकर राख
भीलवाड़ा के शक्करगढ़ कस्बे में बीती रात दो दुकानों में अचानक आग लगने से दोनों दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया।देर रात आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने दुकानों से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखी तो फायर ब्रिगेड,पुलिस और दुकान मालिक को सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की।दोनों दुकानों के शटर नहीं खुलने के चलते अंदर ही अंदर आग बढ़ती गई और दोनों दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया।

No comments