केंद्रीय कारागृह में नशा मुक्ति अभियान
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत केंद्रीय कारागृह में नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें बंदी भावुक हो उठे और सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव व पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने नशे को परिवार व समाज के लिए घातक बताते हुए अभियान में सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम में रेड ऑट्र्स थियेटर ग्रुप ने नशे के दुष्प्रभावों पर मार्मिक प्रस्तुति दी। इस दौरान 'नशा मुक्त समाजÓ का संदेश देते पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

No comments