40 जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाए
श्रीगंगानगर की भारत विकास परिषद प्रताप शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर में 40 जरूरतमंद मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए।
गांव मिर्जेवाला में आयोजित जांच शिविर में 250 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से चयनित मरीजों के ऑपरेशन श्री जगदम्बा अंध विद्यालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए गए। मरीजों के आवागमन और भोजन की भी व्यवस्था की गई।

No comments