Breaking News

सूने मकान में चोर घुसे, लाखों का सोना-चांदी व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 21 में स्थित घर में रहने वाला परिवार रायसिंहनगर शादी में गया था और पीछे से अज्ञात चोरों ने घर से लाखों रुपए का सोना-चांदी व नगदी चोरी कर ली। पड़ौसियों ने मकान का गेट खुला देख कर उसे सूचना दी। तब मकान मालिक घर पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय अविनाश मोची ने रिपोर्ट दी कि वह  परिवार सहित रायसिंहनगर शादी में गया था। अगले दिन सुबह पड़ौसी की सूचना पर घर पहुंचा, तो दरवाजा खुला था। 

No comments