बिहाणी कॉलेज के छात्र शिवकुमार ने मॉस्को में जीता गोल्ड मेडल
श्रीगंगानगर के सेठ जी.एल. बिहाणी सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र शिवकुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉस्को में आयोजित 11वीं मॉस्को स्टार्स वुशु चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक हासिल किया। बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र शिवकुमार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 'सांडाÓ वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 15 से 21 अप्रैल तक मॉस्को में आयोजित हुई। इस उपलब्धि पर बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट व कॉलेज प्रशासन ने खुशी जताते हुए शिवकुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments