Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बड़ी मंजूरी


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब संचालन के एक और महत्वपूर्ण चरण को पार कर चुका है। एयरपोर्ट को सुरक्षा से जुड़ी अंतिम बड़ी मंजूरी मिल गई है, जिससे इसके संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। दरअसल, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने एयरपोर्ट के एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी देते हुए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। यह मंजूरी इस बात का प्रमाण है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियाएं सभी नियामकीय मानकों के अनुरूप हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

No comments