राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे पर हादसा: स्कूल वैन पलटी, 11 बच्चों समेत 13 घायल
अलवर में राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे पर आज मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोठ गांव के समीप विद्यार्थियों से भरी एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार 11 स्कूली बच्चों के अलावा स्कूल की एक अध्यापिका और चालक समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि सभी को समय पर अस्पताल पहुँचा दिया गया।
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और दिशा बदलने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

No comments