Breaking News

सवाई माधोपुर के स्कूलों में तैयार होंगे पुलिस कैडेट


सवाई माधोपुर जिले में जल्द ही एनसीसी की तर्ज पर पुलिस कैडेट योजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है। खास बात ये है कि यह पहल राजस्थान में पहली बार सवाई माधोपुर पुलिस की ओरसे की जा रही है। इसका प्लान भी तैयार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत पुलिसकर्मी स्कूली बच्चों को पुलिसिंग के साथ ही फिटनेस और सिविल डिफेंस समेत अन्य कई ट्रेनिंग देंगे।  इस योजना के तहत स्कूल स्तर पर एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा, जो एनसीसी की तरह होगा।

No comments