Breaking News

नागौर में सुबह-सुबह धधका मोटर गैराज: आग की लपटों में समाईं कई गाडिय़ां


नागौर शहर के व्यस्त मूण्डवा तिराहे पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटर गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गैराज में खड़ी कई गाडिय़ां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गैराज में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन जलते हुए नजर आए। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंपमच गया।

No comments