शादी के बाद रस्मों से पहले लगाए पौधे:पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
जैसलमेर के लाठी क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया है। आमतौर पर जहां नवदंपती शादी के बाद पारंपरिक रस्मों में व्यस्त रहते हैं, वहीं इस जोड़े ने प्रकृति और पक्षियों की रक्षा को प्राथमिकता देकर एक मिसाल कायम की। दूल्हे रमेश नाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही प्रकृति और पक्षियों के प्रति गहरा लगाव है।
शादी के अगले ही दिन दोनों ने अपने घर के आँगन में पौधरोपण किया। इसके साथ ही, उन्होंने आसपास पक्षियों के लिए परिंडे भी बाँधे, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके।

No comments