Breaking News

नीट यूजी एग्जाम तीन मई को होगा:हाई लेवल कमेटी की सिफारिश पर सरकारी स्कूलों में बनाए सेंटर्स


देश की मेडिकल की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का आयोजन तीन मई को होगा। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम 11 बजे और क्लोजिंग टाइम 1.30 बजे तक रहेगा। इस बार परीक्षा केंद्रों के चयन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रतिष्ठित गवर्नमेंट संस्थानों को प्राथमिकता दी है।
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11 बजे से है। ऐसे में स्टूडेंटस को 11 बजे से सेंटर्स पर पहुंचना जरूरी है। वहीं गेट क्लोजिंग टाइम दोपहर 1. 30 बजे तक रहेगा। इसके बाद किसी भी स्टूडेंटस को परीक्षा सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस दौरान भीषण गर्मी में केंडिडेट को लाइन में लगकर सुरक्षा जांच की औपचारिकता पूर्ण करनी होंगी जो कि स्टूडेंटस के लिए अग्नि परीक्षा की तरह ही है। 

No comments