केदारनाथ यात्रा इस बार होगी ज्यादा कठिन, लग सकते हैं 3 घंटे अतिरिक्त
इस साल बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक पहुंचने में यात्रियों को लगभग 3 घंटे ज्यादा लग सकते हैं। जहां सामान्य दिनों में यह सफर 3-4 घंटे में पूरा हो जाता था, वहीं अब इसमें 6-7 घंटे तक लग सकते हैं। सबसे बड़ी परेशानी रास्ते में बर्फ के बीच ट्रेकिंग को लेकर होगी।
रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क ठीक है, लेकिन इसके बाद दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक 32 किलोमीटर का रास्ता खराब सड़कों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से गुजरता है, जिससे यह हिस्सा 2-3 घंटे तक ले सकता है।

No comments