Breaking News

फेस दिखाओ और पैसा पाओ! पीएम किसान की 23वीं किस्त के लिए नई गाइडलाइन जारी


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर आप 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो अब केवल आधार लिंक होना काफी नहीं है। सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ई-केवाईसी और डिजिटल किसान आईडी को अनिवार्य कर दिया है। इन नियमों की अनदेखी करने पर आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
अब किसानों को ओटीपी या फिंगरप्रिंट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पीएम किसान मोबाईल एप में 'फेस ऑथेंटिकेशनÓ फीचर जोड़ दिया है। किसान अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर घर बैठे ही अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। 


No comments